MARKFED:–मार्कफेड एमडी जितेन्द्र शुक्ला ने बिलासपुर के धान खरीदी और संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया किसानों से बातचीत, धान बिक्री की समीक्षा…

MARKFED:– प्रबंध संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बिलासपुर जिले के छतोना धान खरीदी केंद्र और बिल्हा धान संग्रहण केंद्र का दौरा कर खरीदी और संग्रहण प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों की तैयारियों और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

Bilaspur बिलासपुर।प्रबंध संचालक, मार्कफेड जितेन्द्र शुक्ला ने मंगलवार को जिले के छतोना धान खरीदी केंद्र और बिल्हा धान संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छतोना केंद्र में किसान फेकू लाल ने बताया कि उन्होंने आज कुल 113 क्विंटल धान बेचा और धान बिक्री में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी उपज और बिक्री प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जितेन्द्र शुक्ला ने मिलर्स से धान उठाव को तेज करने के लिए खाद्य नियंत्रक को स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने बिल्हा संग्रहण केंद्र का भी दौरा कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिले के सभी चारों संग्रहण केंद्रों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए डीएमओ को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर और डीएमओ अमित चंद्राकर भी मौजूद रहे।

Live Cricket Info