पखांजूर बवाल पर नया खुलासा: आदिवासियों को गौ तस्कर बताकर बंधक बनाया और पैसों के लिए पिटाई की, बचाने गई पुलिस पर भी हमला करने वाले गिरफ़्तार

सर्व आदिवासी समाज ने आदिवासियों को बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। और गौ तस्करी से इंकार किया है। उनके मुताबिक़ आदिवासी किसानों को गौ तस्करी के झूठे आरोप में पकड़ कर पैसे की मांग की गई। फिर उनके साथ मारपीट हुई है।

कांकेर। जिले में गौवंश की तस्करी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। और पुलिसकर्मियों की पिटाई करने की भी खबर है। पखांजूर थाना इलाके के पीव्ही 22 के ग्राम पंचायत लखनपुर में बुधवार की रात कुछ आदिवासी बैलों को लेकर अपने घर जा रहे थे। तभी ग्रामीणों ने उसके कब्जे से बैलों को छुड़ाने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर पहुंची पखांजूर पुलिस और ग्रामीणों के बीच मारपीट होने की खबर है। लेकिन इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। विरोध करने वालों के बयान और पुलिस तथा सर्व आदिवासी समाज के बयान में विरोधाभास है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सर्व आदिवासी समाज ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

*प्रति,
थाना प्रभारी
थाना पखांजूर
जिला= उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)
विषय = उचित कार्यवाही करने बाबत ।
महोदय जी,

उपरोक्त विषय अंतर्गत लेख है की दिनांक 11/9/24 को 5 आदिवासी व्यक्ति ग्राम बोतेहुर थाना पेंड्री जिला गढ़चिरौली निवासी पखांजूर साप्ताहिक बाजार से पर्ची कटवा कर एक-एक जोड़ी मवेशी कृषि कार्य हेतु अपने गांव बोतेहूर लेकर जा रहे थे इस दौरान ग्राम पीवी 22 के ग्रामीणों ने उन्हें रोक कर₹50000 की डिमांड किया उन लोगों के नहीं देने पर तीन आदिवासी व्यक्ति को बंधक बना के रख लिए। 2 युवक भागकर थाना पखांजूर आए जिस पर अपराध दर्ज कर SI सूर्यवंशी बल के साथ बंधक युवकों को छुड़ाने पीवी 22 पहुंचा जिस पर पुलिस के साथ ग्रामीणों ने झूमा झटकी किया और उन्हें भी बंधक बना लिए तब एसडीओपी पखांजूर और थाना प्रभारी अधिक बल लेकर पीवी 22 रवाना हुए और पुलिस बल और बंधक आदिवासी युवकों को छुड़ाकर थाना पखांजूर लाया गया।
अतः महोदय जी से विन्रम निवेदन है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का कृपा करें।
प्रतिलिपि-

  1. श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस । पखांजूर को सादर सूचनार्थ।
  2. श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर को सादर सूचनार्थ । विनीत सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई पखांजूर
    विकास खण्ड कोइलीबेडा
    जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)
  CG:– कॉलेज की छात्रा को प्राचार्य बुलाते हैं घर, आवेदन देखने के लिए कहने पर कहते हैं कि तुम्हें देखूंगा, आवेदन नहीं, करते है अश्लील इशारे, अपराध दर्ज

पखांजूर पुलिस ने पचास हजार रूपये मांगने वालों को गिरफ्तार करने का दावा किया। गौवंश की तस्करी से इंकार किया है। नीचे देखें पुलिस का बयान

थाना पखांजूर दिनांक 12/09/2024 दिनांक 11/9/2024 को जयेंद्र खुदराम निवासी बोटेहूर,थाना पेंड्री जिला गड़चिरोली,महाराष्ट्र अपने 4 साथियों के साथ साप्ताहिक मवेशी बाजार पखांजूर से घरेलू कार्य हेतु एक-एक जोड़ी कुल 10 नग बैल खरीदकर अपने घर वापस जा रहे थे तभी रास्ते में ग्राम पीवी 22 में वहां के कुछ ग्रामीण उन्हे रोककर बैलों को कत्लखाना ले जाने की बात बोलकर उन्हें पुलिस कार्यवाही का भय दिखाकर 50000 रूपये की अवैध रूप से मांग की गई पीड़ित और उसके साथियों द्वारा पैसा नही दे पाने और पास में बैला खरीदने का रसीद होने की बात बोलने पर उनसे जाति सूचक गाली गलौच कर मार पीट की गई और 3 लोगो को बंधक बना लिया गया ।

जयेंद्र खुदराम अपने एक साथी के साथ उनके चंगुल से भाग कर थाना पखांजूर पहुंचे और लिखित शिकायत पेश की जिस पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 169/24 धारा 191(2),127,308(2) बीएनएस वा धारा 3(2)(वी ए) ,3 -1(R-S) दर्ज कर बंधको को छुड़ाने उपनिरीक्षक सोनराज सूर्यवंशी थाना पखांजूर स्टाफ के साथ करीब 7 बजे शाम ग्राम पीवी 22 पहुंचे तब आरोपियों और उनके साथियों ने पुलिस स्टाफ के साथ झूमा झटकी की और उनके कर्तव्य में बाधा पहुंचाई जिस पर एसडीओपी पखांजूर रवि कुजूर और थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट अतिरिक्त बल के साथ पीवी 22 पहुंचे और बंधको को छुड़ाकर पुलिस बल के साथ रात करीब 10 बजे थाना पखांजूर पहुंचे ।

पुलिस स्टाफ के साथ झूमा झटकी और कर्तव्य में बाधा डालने के मामले में उपनिरीक्षक सोनराज सूर्यवंशी की ओर से थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 170/24 धारा 132,221,121(1),127(2)191(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया । दोनो अपराधो में शामिल 6 आरोपीगण 1.पवित्र वैद्य 2. युधिस्ठिर राय 3. प्रसेनजीत सरकार 4.भवेंद्र हाजरा 5. अगोर हालदार 6.रंजित मंडल की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया है । साथ ही 7 व्यक्तियों 1.दीपांकर राय 2.मिलन मलिक 3.गोपाल हालदार 4.ईश्वर मांझी 5.बुद्धदेव मंडल 6. मुकेश बिश्वास 7.संजय बागछे के विरुद्ध बीएनएसएस की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है ।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.