एक्शन में छत्तीसगढ़ पुलिस, नशा कारोबारियों पर कार्रवाई तेज, रायपुर, बिलासपुर, GPM, धमतरी समेत राज्यभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस ने गांजा के फल फूल रहे अवैध कारोबार को रोकने के लिए अभियान तेज कर दी है।

रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही यानी जीपीएम जिला में पुलिस ने 1.6 क्विंटल गांजा जब्त किया है। 7 मोबाइल फ़ोन, दो चारपहिया वाहन जिसकी अनुमनित किमत 53 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 5 अंतर्राज्यी गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के मुताबिक एक सफेद रंग की महिंद्रा टीयूवी 300 वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो युवकों, तुलसी शर्मा और उदय चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों से पूछताछ और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर तीन और आरोपियों को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें सक्ति निवासी उतरा खूंटे उर्फ साहिल, अनुज आदिले और अरुण चंद्रा शामिल हैं। जबकि एक अन्य आरोपी साजन मौके से भाग गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

रायपुर पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विनय कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया। आरोपी युवक उत्तरप्रदेश के भदोही जिले का निवासी है।

  Transfer News : निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 183 अधिकारी कर्मचारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

जबकि धमतरी पुलिस ने भी रायपुर की ओर जा रहे दो युवकों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 5 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया है। दोनों युवक बिलासपुर जिले के कोनी और रतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। उनके पास से मोटर साइकिल भी जब्त किया गया है।

वहीं, बिलासपुर पुलिस ने कोडिनयुक्त नशीली दवाई बेचने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अदालत ने 3 दोषियों को 15-15 साल की सश्रम कारावास सजा सुनाई है। और डेढ़ लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी सद्दाम खान, मोहम्मद राजिक और शेख सलमान को पुलिस ने सफेद रंग की कार में 240 नग नशीली दवाई तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था।

दूसरी ओर कांकेर पुलिस ने भी नशाखोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। शहर में नशेबाजों से जनता परेशान थी। आज पुलिस ने नशेबाजों के अड्डों पर छापेमारी की और कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.