कोरबा में अखिल भारत हिन्दू महासभा का 111वां स्थापना दिवस मनाया गया, संगठन विस्तार पर जोर

कोरबा। अखिल भारत हिन्दू महासभा की कोरबा इकाई द्वारा 13 अप्रैल को सीएसईबी चौक स्थित पंजाबी जंक्शन में 111वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोरबा सहित सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर और रायपुर जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समीत मुखर्जी ने संबोधित करते हुए राज्य में महासभा के संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में संगठन को मजबूत किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में महिला सचिव श्रीमती अनामिका दुबे ने भी संगठन के विस्तार को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया और सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

समारोह में प्रदेश महासचिव अविनाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिन्हा, रायगढ़ जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, कोरबा संगठन मंत्री घनश्याम बरेठ, अशोक गभेल, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती सरिता यादव, अनुदीप मिश्रा, अंजना यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 120 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.