✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG News : सामूहिक आत्महत्या मामले को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, एसपी को ज्ञापन देकर पुलिस की जाँच पर सवाल, विधायकों ने दिया बयान,पुलिस बोली: जाँच के बाद आयेंगे नतीजे

एसपी विवेक शुक्ला ने विशेष बनाया है जाँच दल

जांजगीर चाँपा ।जाँजगीर के शारदा चौक निवासी एक कांग्रेस नेता ने अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस ने अपनी जाँच तेज कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने एएसपी राजेंद्र जायसवाल की अगुवाई में विशेष जाँच दल बनाया है। इसमें एक डीएसपी, एक सब इंस्पेक्टर, एएसआई और सहायक उप निरीक्षक को टीम में शामिल किया गया है। अपराधों की छानबीन में एक्सपर्ट समझे जाने वाले इन अफ़सरों को मामले की तहक़ीक़ात करने की ज़िम्मेदारी दी गई है।

इधर कांग्रेसी विधायकों ने एसपी से मुलाक़ात कर पुलिस की भूमिका पर ही सवाल खड़े किए हैं। विधायकों के दल में शामिल जांजगीर चाँपा विधायक व्यास कश्यप ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जो लोग मारे गये है उनकी मौत से पहले उनका बयान नहीं लिया गया। यह पुलिस की चूक है अगर ज़हर खाने वालों का पहले बयान लिया जाता तो पुलिस को जाँच में इससे मदद मिलती।

इधर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। तथ्यों के आधार पर पुलिस जल्दी ही मामले का खुलासा करेगी। अभी जाँच को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जब पुलिस की तहक़ीक़ात पूरी हो जाएगी तब इस घटना से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

  राज्य में आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में करें : राज्य निर्वाचन आयुक्त

जबकि कांग्रेस अब सामूहिक आत्महत्या के इस दिलदहला देने वाले मामले को तूल देना चाहती है। कांग्रेस ने ज्ञापन सौपकर गहन जाँच की माँग उठाई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button