IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

“माँ महामाया के दरबार में चमके SSP रजनेश सिंह, ADG ने लगाया स्टार – रतनपुर में ऐतिहासिक सेरेमनी!”

रतनपुर। ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर में आज का दिन खास बन गया, जब बिलासपुर पुलिस अधीक्षक (SP) रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में प्रमोशन मिला। लेकिन यह कोई आम प्रमोशन नहीं था – यह महामाया माता के दरबार में हुआ, जहाँ ADG (इंटेलिजेंस) अमित कुमार (भा.पु.से.) ने उन्हें बैच और स्टार पहनाकर सम्मानित किया।

“धार्मिक नगरी में पहली बार – माँ महामाया के साक्षी में पुलिस स्टार सेरेमनी!”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रतनपुर की धरती ने पहली बार देखा जब किसी पुलिस अधिकारी का प्रमोशन सीधा महामाया मंदिर के प्रांगण में हुआ। माँ महामाया के दर्शन और पूजन के बाद, पूरे विधि-विधान से ADG अमित कुमार ने SSP रजनेश सिंह को बैच और स्टार पहनाए। इस ऐतिहासिक मौके पर रतनपुर के मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

एसएसपी बनने पर रजनेश सिंह को एएसपी अर्चना झा ने दी बधाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अर्चना झा एवं (ASP) उद्यन बिहार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बने रजनेश सिंह को गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर एएसपी अर्चना झा ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। पुलिस विभाग में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है।

  CG IPS Transfer: एएसपी गिरेपुंजे की शहादत के बाद निर्णायक बदलाव: बस्तर मोर्चे पर तैनात किए गए 2021 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी

“पुलिस बल और गणमान्यजनों की शानदार उपस्थिति!”

इस गौरवशाली समारोह में कोटा SDOP श्रीमती नुपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान, महामाया मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा और रतनपुर पुलिस बल के कई अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

“रतनपुर में बजीं तालियाँ, SSP को मिलीं ढेरों बधाइयाँ!”

स्टार सेरेमनी खत्म होते ही रतनपुर में जश्न का माहौल बन गया। SSP बने रजनेश सिंह को बधाइयाँ देने वालों की कतार लग गई। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और माँ महामाया का आशीर्वाद लेकर उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभेच्छाएँ प्रकट कीं।

“बिलासपुर पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन!”

रतनपुर की धार्मिक धरा पर हुआ यह आयोजन बिलासपुर पुलिस विभाग के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button