भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, गुजरात से राज्यसभा जायेंगे पार्टी अध्यक्ष नड्डा, दो दिन पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा जाने वाले को भी मिली सीट



रायपुर -भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसमें गुजरात से भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि चव्हाण दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।


बड़े नामों के अलावा भाजपा ने महाराष्ट्र से मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े को उम्मीदवार बनाया है। उधर गुजरात से मयंकभाई नायक, डॉ. जसवंतसिंह, गोविंदभाई ढोलकिया को भी पार्टी ने राज्यसभा के लिए नामित किया है।

बता दें कि नड्डा मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं। हालांकि, कांग्रेस शासित हिमाचल में इस बार भाजपा के पास राज्यसभा की इकलौती सीट जीतने के लिए जरूरी समर्थन नहीं है।

दूसरी तरफ गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुख मंडाविया, परषोत्तम रुपाला और महाराष्ट्र से नारायण राणे को फिर से राज्यसभा सीट के लिए नामित नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इन नेताओं को भाजपा लोकसभा का टिकट दे सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.