IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

कोटा में लंबे समय से चल रहा था अवैध रेत उत्खनन का गोरखधंधा,” पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत माफियाओं पर शिकंजा, 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त!”

पुलिस की सख्त कार्रवाई से माफियाओं में मचा हड़कंप!

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का खेल जारी था, लेकिन अब कोटा पुलिस की सख्त कार्रवाई ने इस गोरखधंधे पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त कर 22 वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सालों से चल रहा था अवैध रेत का कारोबार, पुलिस की नजर से बचते रहे थे माफिया!

सूत्रों के अनुसार, कोटा क्षेत्र के आसपास कई महीनों से अवैध रेत खनन का कारोबार फल–फूल रहा था। रात के अंधेरे में चोरी–छिपे रेत निकाली जाती और भारी वाहनों के जरिए दूसरे इलाकों में बेची जाती थी। इस काले कारोबार में प्रभावशाली लोगों के शामिल होने की भी चर्चा है, जो अब पुलिस की रडार पर हैं। लेकिन कोटा पुलिस ने इस बार सख्त कदम उठाते हुए पूरा नेटवर्क ध्वस्त करने का बीड़ा उठाया है।

सल्का में बड़ी घेराबंदी, पुलिस की चपेट में आए रेत माफिया!

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में एएसपी अर्चना झा (रा.पु.से.) और एसडीओपी नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा, आईपीएस सुमितकुमार धोतरे, उप निरीक्षक राज सिहं और कोटा पुलिस की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की।

  प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

8 से 12 मार्च 2025 तक पुलिस टीम लगातार निगरानी रख रही थी। आखिरकार, गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सल्का में घेराबंदी कर 22 वाहनों को पकड़ लिया गया। जब पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की, तो किसी के पास वैध परमिट नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप, कई भूमिगत!

कोटा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच हुआ है । पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए और भी सख्त रणनीति बना रही है।

कोटा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि इस गोरखधंधे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button