🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSबड़ी ख़बर

CG Nilambit प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया में अश्लील एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले शिक्षक को किया गया निलंबित

CG Teacher News:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक में अश्लील और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने पर भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत कलेक्टर से मिलकर की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

Balod बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक में पोस्ट कर अश्लील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। फेसबुक में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर  भाजपा नेताओं ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेकर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबन के आदेश दिए थे। जिसके बाद शिक्षक का निलंबन किया गया।

Advertisement Carousel

भोजराम सिन्हा सहायक शिक्षक एलबी के पद पर शासकीय प्राथमिक शाला बासीन  विकासखंड गुरुर जिला बालोद में पदस्थ हैं।  शासकीय सेवक होकर भी उन्होंने नियमों के विपरीत जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी की और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जिसके लिए उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी ने पूर्व में नोटिस जारी किया था। नोटिस के जवाब में अपनी गलती को स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का लेकर क्षमा याचना करने का निवेदन शिक्षक द्वारा किया गया है। जिससे उनके कृत्य की पुष्टि हो गई।

भाजपा नेताओं ने इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से की थी। उन्होंने बताया था कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है।  और  उनके द्वारा ही देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग करना बेहद निंदनीय है। शिकायत मिलने पर भोजराम सिन्हा को जनभावनाओं के उल्लंघन और सिविल सेवा के नियमों के विपरीत आचरण करने पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने निलंबित करने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए थे।


शासकीय कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया में इस प्रकार के असंसदीय शब्दों का प्रयोग अनुशासनहीनता एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम  1965 के नियम तीन के उपनियम  1,2,3 के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है।

इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) क के तहत भोजराम सिन्हा सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला बासीन विकासखंड गुरुर जिला बालोद छत्तीसगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी गुरूर तय किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button