छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर मंत्रालय में गूंजा संविधान की उद्देशिका का वाचन, मुख्य सचिव ने दिलाया संकल्प

रायपुर | 26 नवंबर 2026

संविधान दिवस के अवसर पर आज मंत्रालय महानदी भवन में संविधान के मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया गया। मुख्य सचिव विकासशील की उपस्थिति में मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को उद्देशिका पढ़कर सुनाई और सभी ने संविधान में निहित मूल भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान संविधान की उद्देशिका में उल्लेखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल सिद्धांतों को सामूहिक रूप से दोहराया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के संकल्प का वाचन किया।

कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका के माध्यम से व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाली बंधुता की भावना पर भी जोर दिया गया। मंत्रालय में आयोजित इस सामूहिक वाचन के जरिए संविधान के मूल्यों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसेवा में आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

  CG Teacher News:– कांग्रेस विधायक के संरक्षण में हो रहे कबड्डी में बीईओ ने लगाई 44 शिक्षकों की ड्यूटी, प्रैक्टिल और प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी प्रभावित

संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने वाले मूल सिद्धांतों की याद दिलाता है। मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम इसी भावना के साथ संपन्न हुआ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button