छत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराजकाज

Patwari News : पटवारी पहले काम पर लौटें, फिर होगी हर मांग पर बात ! सीएम साय ने दो टूक में दिया कार्रवाई पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का भरोसा

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पटवारियों से दो टूक अपील की है कि वे पहले काम पर वापस लौटें, इसके बाद सरकार उनकी मांगों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पटवारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। हड़ताल के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

19 नवंबर को बलौदाबाजार जिले के सुहेला प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को अपने काम पर आकर जनता की सेवा करनी चाहिए। सरकार संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है और पटवारियों की वाजिब मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

किसानों की परेशानी समझें पटवारी

मुख्यमंत्री ने पटवारियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे भी किसान परिवारों से आते हैं। वे किसी के बेटे और भाई हैं, इसलिए उन्हें किसानों की परेशानियों और तकलीफों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का काम सुचारू रूप से चल रहा है और कहीं कोई परेशानी नहीं है। ऐसे में पटवारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम पर लौटना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन - मुख्यमंत्री साय

हड़ताल में हुई कार्रवाई पर भी विचार का भरोसा

मुख्यमंत्री के बयान का अहम पहलू यह भी रहा कि उन्होंने हड़ताल के दौरान पटवारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही। हालांकि, इसके लिए उन्होंने पहले काम पर लौटने और सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की।

अब संगठन के फैसले पर टिकी निगाहें

मुख्यमंत्री के इस बयान से पटवारी आंदोलन के समाधान की दिशा में बातचीत की संभावना बनी है। सरकार ने एक ओर काम पर लौटने की अपील की है, वहीं दूसरी ओर जायज मांगों और कार्रवाई पर विचार का भरोसा भी दिया है। अब सबकी निगाहें पटवारी संगठन के अगले कदम पर टिकी हैं। क्या मुख्यमंत्री की अपील के बाद पटवारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटेंगे या आंदोलन जारी रखेंगे, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button