BusinessIAS/IPSRaipurआयोजनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजकाजरायपुरव्यापार

12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

मुक्त व्यापार समझौतों से मिलने वाले अवसरों की दी जाएगी जानकारी, यूके, ओमान, न्यूजीलैंड, यूएई और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों पर रहेगा फोकस

रायपुर 09 नवम्बर 2026. भारत सरकार के वाणिज्य विभाग द्वारा तथा छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के सहयोग से दिनांक 12 नवंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में “मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने (Leveraging Free Trade Agreement – FTAs)” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य

छत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) के अंतर्गत उपलब्ध व्यापारिक अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी निर्यात संभावनाओं का विस्तार करने हेतु प्रोत्साहित करना है।

यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ऑस्ट्रेलिया जैसे उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी प्रदान करना

भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत भारतीय उत्पादों को कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शून्य अथवा रियायती आयात शुल्क का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस कार्यशाला के माध्यम से निर्यातकों को विशेष रूप से यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ऑस्ट्रेलिया आदि जैसे उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में उपलब्ध एवं उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

  कुसमुंडा -कुचेना अंडरब्रिज को लेकर क्षेत्रीय विधायक पटेल ने डीआरएम को लिखा पत्रः तकनीकी जांच, स्थायी मरम्मत और वैकल्पिक मार्ग की व्यवहार्यता जांचने की मांग

कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) तथा छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति अपेक्षित है।

क्षेत्र-विशिष्ट सत्रों में होगी व्यावहारिक चर्चा

कार्यशाला में क्षेत्र-विशिष्ट विशेष सत्र (Sector- Specific Breakout Sessions) आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के निर्यात अवसरों, संभावित निर्यात उत्पादों, उत्पत्ति के नियमों, गैर-शुल्क बाधाओं तथा मुक्त व्यापार समझौतों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण व्यापारिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इन सत्रों का उद्देश्य निर्यातकों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत उपलब्ध लाभों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button