🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजराजनीतिसंगठनसड़क सुरक्षासमस्यासमीक्षा

कुसमुंडा -कुचेना अंडरब्रिज को लेकर क्षेत्रीय विधायक पटेल ने डीआरएम को लिखा पत्रः तकनीकी जांच, स्थायी मरम्मत और वैकल्पिक मार्ग की व्यवहार्यता जांचने की मांग

कोरबा 15 सितंबर। जिले के गेवरा-दीपका क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोडने वाले कुसमुंडा-कुचेना मार्ग के रेलवे अंडरब्रिज को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र लिखा है। विधायक ने अंडरब्रिज की तकनीकी एवं संरचनात्मक स्थिति की जांच कराने के साथ बढ़ते यातायात को देखते हुए समानांतर अतिरिक्त अंडरब्रिज अथवा वैकल्पिक यातायात मार्ग की व्यवहार्यता का परीक्षण कराने की मांग की है।

Advertisement Carousel

विधायक ने पत्र में बताया कि कुसमुंडा-कुचेना रोड स्थित अंडरब्रिज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन और स्थानीय नागरिक आवागमन करते हैं। अंडरब्रिज की सडक और आसपास के हिस्सों में टूट-फूट तथा निर्माण संबंधी समस्याओं के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की चौड़ाई भी अपेक्षाकृत कम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधायक ने अंडरब्रिज की संकरी संरचना को यातायात के लिहाज से बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि यदि कोई भारी वाहन या अन्य वाहन तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में बंद हो जाता है तो दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो जाती है। इससे जाम की स्थिति बन सकती है। साथ ही आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के लिए भी रास्ता बाधित होने की आशंका रहती है ।

  पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि.. छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

बढ़ते यातायात और भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए विधायक ने रेलवे प्रबंधन से अंडरब्रिज की तकनीकी एवं संरचनात्मक जांच कराने, सडक की टूट-फूट और निर्माण संबंधी कमियों की स्थायी मरम्मत कराने तथा वर्तमान और भविष्य की यातायात जरूरतों का तकनीकी सर्वे कराने की मांग की है। इसके अलावा मौजूदा अंडरब्रिज के समानांतर नया अंडरब्रिज या वैकल्पिक यातायात मार्ग बनाने की व्यवहार्यता जांचने तथा स्थायी समाधान होने तक जाम से निपटने के लिए तत्काल वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपाय करने का आग्रह किया गया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, इसलिए समस्या का स्थायी समाधान समय रहते किया जाना जरूरी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button