🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

सफाई मित्रों, कामगारों के कल्याण व कार्य का उचित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु लगातार कार्य कर रहा निगम

( सुरक्षात्मक कार्य का प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरण व शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा )

Advertisement Carousel

( नमस्ते योजना में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम, इस उपलब्धि पर नगर निगम कोरबा का भी योगदान )

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा 07 सितम्बर 2026 – सफाई मित्रों, कामगारों, सीवर लाईन व सेप्टिक टैंक में कार्य करने वाले कर्मियों के कल्याण एवं उन्हें कार्य का उचित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा लगातार कार्य कर रहा है, इन कर्मचारियों को समय-समय पर सुरक्षात्मक रूप से कार्य संपादन करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्रदाय, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

नगर पालिक निगम कोरबा के 18 एस.एल.आर.एम.सेंटरों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों, सफाईमित्रों को कार्य का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने, मेन्युअल रिक्शों के स्थान पर ई-रिक्शे उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी प्रदान किये जा रहे हैं, समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराये जाने पर भी निगम नियमित रूप से काम कर रहा है। इसी प्रकार इन सफाईमित्रों, स्वच्छता दीदियों को श्रम कार्ड, आयुष्मान योजना के कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासगृहों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया है। इसी प्रकार सोर्स सेग्रीगेशन सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम ई-रिक्शे व अपशिष्ट एकत्रीकरण वाहनों की ऐसी डिजाईन बनवा रहा है, जिसमें न्यूनतम 08 केटेगरी के अपशिष्ट को पृथक-पृथक संग्रहित कर वाहन में परिवहन किया जा सके।

’’ नमस्ते ’’ योजना पर सफलतापूर्वक कार्य – भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना ’’ नमस्ते ’’ में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, प्रदेश के नगरीय निकायों के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा का भी इसमें महती योगदान रहा है। केन्द्र सरकार की योजना ’’ नमस्ते ’’ के अंतर्गत सीवर लाईन एवं सेप्टिक टैंकों की सफाई कार्य में संलग्न सफाईमित्रों को कार्य करने के लिये विभिन्न प्रकार के उपकरण व मशीनें जैसे सीवर राडिंग मशीन एवं संबंधित अन्य उपकरण, सेप्टिक टैंक सफाई हेतु सीवर सेक्शन मशीन, शासन द्वारा नगर निगम को उपलब्ध कराई गई है तथा सीवर लाईन व सेप्टिक टैंक सफाई का सम्पूर्ण कार्य इन्ही मशीनों व उपकरणों के माध्यम से कराया जा रहा है।

  केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

कामगारों को पीपीई किट प्रदाय – नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सफाई कार्य में संलग्न कामगारों को चिन्हित किया गया है तथा इन समस्त कामगारों को पीपीई किट प्रदान किये गये हैं। पीपीई किट में हेलमेट, गमबूट, फुल हारनेस डेªस, मास्क, ग्लोब्स, रिफ्लेक्टर जैकेट, एप्रोन आदि शामिल हैं, वहीं सुरक्षात्मक रूप से सीवर लाईन व सेप्टिक टैंक का सफाई कार्य संपादित किये जाने हेतु समय-समय पर विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित कर इन कामगारों को टेªनिंग भी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही इन कामगारों को कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

शासकीय योजनाओ का लाभ- नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा इन कार्यो से जुडे़ कर्मियों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गये हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासगृहों को रियायती दर उपलब्ध कराने हेतु फार्म भरवाये गये हैं। कर्मचारियों का समय-समय पर हेल्थ चेकअप भी कराया जा रहा है।  कर्मचारियांे के बच्चों को उचित शिक्षा मार्ग प्रशस्त हो, उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त हो, इस हेतु शासन ने विभिन्न योजनाएं लागू की है, इन योजनाओं की सुगम जानकारी भी समय-समय पर कर्मियों को प्रदान की जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button