कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च आज:प्रभारी सुखदेव भगत और दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

रायपुर- कांग्रेस आज रायपुर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस मार्च में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मार्च की शुरुआत दोपहर करीब 12 बजे गांधी मैदान से होगी। यहां से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च करेंगे। पार्टी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस ने इस मार्च में इंडिया गठबंधन के सहयोगी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों और आम लोगों से भी शामिल होने की अपील की है।
पार्टी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Live Cricket Info
