देश-दुनियानईदिल्ली

‘अब पूरे देश में होगा आंदोलन’, अंकिता भंडारी के माता-पिता ने इंडिया गेट पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता, कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के इंडिया गेट पर रात भर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

परिजनों और प्रदर्शनकारियों का मुख्य विरोध भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाए जाने को लेकर है। अंकिता के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में उचित कार्रवाई करने के बजाय मुख्य आरोपी से जुड़े व्यक्ति को उच्च पद की जिम्मेदारी दी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हिरासत में लिए जाने से पहले अंकिता की मां ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द नहीं की जाती, वे अपनी मांग पर अडिग रहेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें सार्वजनिक स्थान पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई, तो वे अपने घर में ही भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button