देश-दुनियानईदिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में आधी रात गरज-चमक के साथ हुई भारी बारिश, तेज आंधी भी चली; ठंड का एहसास

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रविवार की आधी रात तेज गरज और चमक के साथ भारी बारिश हुई। साथ ही तेज आंधी भी चली। दो घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना जताई थी।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

मानसून की विदाई के बीच आधी रात तेज आंधी और बिजली के साथ भारी बारिश हुई। वहीं, नवरात्र के पहले दिन भारी बारिश होने से आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। कालका मंदिर के पास श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली के जंतर मंतर से एक वीडियो जारी की है। जहां, सीजेपी के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरा रोड पूरी तरह खाली है। वीडियो में प्रदर्शन स्थल खाली दिख रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button