छत्तीसगढ़बालोदहादसा

खड़े ट्रक से टकराई बाइक: पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बेटा गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सनौद थाना क्षेत्र के अरमरीकला गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पिता और बड़े बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के मुताबिक, डागेश्वर साहू (34) अपने दोनों बेटों वेद प्रकाश (12) और अनुराग (8) के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मामा के घर मोहारा गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव गजराबांधा लौट रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी दौरान अरमरीकला गांव के पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 08 AU 7510 के पीछे जा घुसी। हादसे में डागेश्वर साहू और उनके 12 वर्षीय बेटे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

8 वर्षीय बेटा गंभीर घायल

हादसे में डागेश्वर साहू का छोटा बेटा अनुराग (8) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  बारिश, कीचड़ और टूटा पुल... फिर भी नहीं रुके कदम

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सनौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button