🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

वैटलैंड संरक्षण संवर्धन के लिए वन मितान जागृति जन जागरण अभियान

कोण्डागांव । ग्राम निराछिंदली के जलाशय के समीप वेटलैंड संरक्षण संवर्धन हेतु जन जागरण एवं वन मितान जागृति अभियान के तहत वन मंडल केशकाल के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गिरिदीप हाई स्कूल केशकाल एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल से चयनित छात्र-छात्राओं को वेटलैंड भ्रमण एवं जंगल यात्रा कराया गया स्थलीय जलीय एवं वन्य परिस्थिति तंत्र से स्थिति परिचित कराते हुए दोनों की महत्व बताया गया है। साथ ही विविध जीव जंतु वनस्पतियों से परिचित कराया गया और वन एवं उसकी उपयोगिता बताई गई।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक कांकेर दिलराज प्रभाकर (भा.व.से.) ने अपने उद्बोधन में वेटलैंड को सारगर्भित परिचय देते हुए प्रकृति संरक्षण में योगदान हेतु बच्चों से अपील किया। वन मंडल अधिकारी केशकाल गुरु नाथन एन. द्वारा बच्चों एवं ग्रामीणों को वनों के संरक्षण संवर्धन में योगदान की अपील किया गया। उपवन मंडलाधिकारी केशकाल सुषमा जे नेताम द्वारा प्राकृतिक संरक्षण संवर्धन और पेड़ों के महत्व के बारे में सहविस्तार बताया गया। इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत निराछिंदली मुकेश सोरी और विकास मित्र संस्था से डॉक्टर धनराज कुलदीप ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं से चर्चा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में ग्रामीण एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों तथा संपूर्ण ग्रामवासियों का सहभागिता रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button