✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBAछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराजकाजरायपुर🏙️ राज्य व शहर

Video तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत होगा विकास : CM साय ने साफ किया भ्रम

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026। राजधानी के चर्चित तेलीबांधा चौक को लेकर उठे नाम परिवर्तन के विवाद पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम बदला नहीं जा रहा है और न ही इसके मूल स्वरूप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाएगी। चौक को केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प की प्रेरणादायी यात्रा हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को गांव, गली और हर घर तक पहुंचाने वाला अभियान बताया।

 

 

38 स्थानों पर विकसित होंगे सेवा ज्योति संकल्प चौक

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित करने की घोषणा की गई है। रायपुर का तेलीबांधा चौक भी इन स्थानों में शामिल है। मुख्यमंत्री के अनुसार इसका उद्देश्य चौक का नाम बदलना नहीं, बल्कि उसे सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प की भावना से विकसित करना है।

CM साय की दो टूक:
तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा।
चौक के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं होगी।
इसे ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

नाम बदलने की अटकलों के बाद आया स्पष्टीकरण

7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा तेलीबांधा चौक को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित करने की घोषणा के बाद इसके नाम परिवर्तन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। अब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ से आशय विकास और स्वरूप से जुड़ी पहल है, मूल नाम बदलने से नहीं। 

  Jaspur news:– जशपुर के स्कूल में धर्मांतरण की शिक्षा, मिस्सा पूजा, बेनेदिक्सन व रोजरी विनती और अन्य क्रियाकलापों की समय सारणी तय

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हो रहे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इस अवसर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

दुर्ग में आज जारी होगी महतारी वंदन की 32वीं किस्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि वे 8 अक्टूबर को दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दीं।

दुर्ग जिले को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिले को विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री के इस स्पष्टीकरण के बाद फिलहाल तेलीबांधा चौक के नाम को लेकर स्थिति साफ हो गई है। चौक की पहचान ‘तेलीबांधा’ नाम से ही बनी रहेगी, जबकि प्रस्तावित विकास कार्यों के जरिए ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की थीम को जोड़ा जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button