✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsIAS/IPSKORBAराजकाजराजनीतिसड़क सुरक्षा

उद्योग मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20 किमी तक की सड़क बनेगी फोरलेन, 29.98 करोड़ आएगी लागत

कोरबा। कैबिनेट मंत्री एवं नगर के विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयासों से दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं डामरीकरण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है।

मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर बालको नगर को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग बजरंग चौक से परसाभांठा होते हुए रिंग रोड में टाटा मोटर्स तक के 2.20 किलोमीटर लंबी सड़क के फोरलेन सड़क निर्माण हेतु बालको प्रबंधन द्वारा कल 29 करोड़ 98 लाख की राशि जिला प्रशासन को दी गई है, जिला प्रशासन ने नगर पालिका निगम कोरबा को उक्त सड़क के निर्माण हेतु क्रियान्वयन एजेंसी तय किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर बालको प्रबंधन ने सीएसआर से जारी की राशि 

इस आशय का पत्र बुधवार को जिला प्रशासन ने जारी किया। जल्द ही इस सड़क की निविदा प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात काम प्रारंभ होगा। इसी मार्ग पऱ बजरंग चौक से मेजर ध्यानचंद चौक तक की सड़क का निर्माण जिला खनिज न्यास मद से प्रारम्भ हो चुका है, बारिश के बाद तेज गति से इस मार्ग का निर्माण होगा।इस तरह से मेजर ध्यानचंद चौक से बालको नगर को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग में आवागमन सुगम हो जाएगा।

  Preserving Heritage Through the Lens: Acclaimed Filmmaker Padma Shri Dr. Chandraprakash Dwivedi Calls on Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक की सड़क के लिए डामरीकरण हेतु 1.88 करोड़ की मिली स्वीकृति  

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा कोरबा शहर की सभी मुख्य मार्गो को बेहतर करने के प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व जिला खनिज न्यास मद एवं अधोसंरचन मद से कुल 25 करोड़ से अधिक की राशि नगर निगम को प्राप्त हो गई है, निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है बारिश के बाद 15 अक्टूबर से सभी सड़कों का डामरीकरण प्रारंभ हो जाएगा। इसी क्रम में महत्वपूर्ण मार्ग सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक सड़क डामरीकरण हेतु जिला खनिज न्यास मद से 1.88 करोड़ की स्वीकृति गुरुवार को जारी हुई। सभी इन स्वीकृत कार्यों को एक साथ प्रारंभ करने की तैयारी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button