आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठन

श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी सत्यापन के लिए पंप हाउस में शिविर 25 को

कोरबा 24 सितंबर। श्रम विभाग जिला कोरबा के छ.ग. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं छ.ग. असंगठित कर्मकार राज्य समाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत पंजीकृत समस्त श्रमिकों के लिए एक कैंप नगर निगम के पंप हाउस वार्ड में लगाया जा रहा है। वार्ड क्र 16 पम्प हाउस कोरबा में सामुदायिक भवन पानी टंकी के पास कैंप लगेगा। यहां मजदूर कार्ड ई केवाईसी से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा किया जाना है।

श्रमिक साथी को स्वयं अपने मजदूर कार्ड, आधार कार्ड एवं चालू मोबाइल न. (जिसमे ओटीपी आएगा) के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है 7 पार्षद रामकुमार साहू ने बताया कि ई केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में मजदूर कार्ड में किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए संबंधित लोगों को इस विशेष कैंप को प्राथमिकता देते हुए मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने की मानसिकता बनानी चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button