🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

हत्या या खुदकुशी ? होली खेलने निकला युवक का फंदे पर मिला शव

कोरबा 05 मार्च। होली खेलने निकला युवक वापस घर नहीं लौटा बल्कि आज सुबह पेड़ पर लटकी हुई उसकी लाश मिली। परिजन हत्या का संदेह जताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराकछार और आनंद नगर के मध्य खोलार नदी के किनारे आज सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान मनीष कंवर पिता धुल सिंह कंवर 18 वर्ष के रूप में हुई। बताया गया कि युवक बुधवार को दोपहर होली खेलने घर से निकला लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर से थोड़ी ही दूर खोलार नदी के किनारे बांस के पेड़ पर गमछे से बनाए फांसी के फंदे पर वह घुटने के बल झूलता मिला। उसकी सांस थम चुकी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन और स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर तलब किया। पुलिस की जांच उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने खुदकुशी की, या फिर उसे मार कर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का काम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। किसी भी तरह का खुलासा से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button