🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आस्थाकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना

( सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने एम.आई.सी.सदस्यों व पार्षदों की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर बस को किया रवाना)

Advertisement Carousel

कोरबा 09 सितम्बर 2026 -सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने एम.आई.सी.सदस्यों व पार्षदगणों की उपस्थिति में आज श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 35 तीर्थयात्रियों के दल को पवित्र अयोध्याधाम के लिए निगम कार्यालय साकेत भवन से रवाना किया। उन्होने तीर्थयात्री बस को हरी झण्डी दिखाई एवं तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर उन्हें अपनी शुभकामना व बधाईयॉं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

        छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को पवित्र अयोध्याधाम ले जाकर भगवान श्रीरामलला जी के दर्शन प्रतिमाह कराए जा रहे हैं, जिसका सम्पूर्ण व्यय शासन द्वारा वहन किया जाता है। इसी कड़ी में इस माह भी कोरबा से 35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ, यह दल बस के माध्यम से बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहंुचा, वहॉं से विशेष ट्रेन द्वारा तीर्थयात्री अयोध्याधाम पहुंचकर श्रीरामलला जी के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आज प्रातः 08 बजे सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने हरी झण्डी दिखाकर दल को रवाना किया, इस मौके पर उन्होने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु जा रहे श्रद्धालुजनों को यात्रा पर रवाना करने का पवित्र अवसर आज पुनः प्राप्त हुआ है, उन्होने कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी यात्रा को मंगलमय करें तथा श्रद्धालुजन रामलला के चरणों का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

  बिहार के पेपर गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार

इस अवसर पर तीर्थयात्रियों ने श्रीरामलला दर्शन योजना की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल, ममता यादव, अजय गोंड़, प्रेमकुमार साहू, चन्द्रकली जायसवाल, फिरतराम साहू, प्रीति दिनेश शर्मा, शिव जायसवाल, एल्डरमेन दीपक यादव, मनोज सिंह,  श्रीराम बरेठ, सदस्य रामलला प्रकाश अग्रवाल, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अरविंद सिंह, संतोष यादव, संजय कुमार भास्कर आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button