✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठन

आपका पुराना खिलौना किसी बच्चे की नई खुशी बन सकता है

सेवा संकल्प अभियान के तहत खिलौना दान रथ को किया गया रवाना, घर-घर से खिलौने और पुस्तकें जुटाकर बच्चों तक पहुंचाने की पहल

कोरबा, 24 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा जिले में बच्चों के बीच खुशियां बांटने, साझा करने और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई है। इसी क्रम में ‘खिलौना दान रथ’ को रवाना किया गया। यह रथ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर ऐसे परिवारों से उपयोग योग्य खिलौने एकत्र करेगा, जिनके बच्चों के लिए अब इन खिलौनों की आवश्यकता नहीं है। एकत्र किए गए खिलौनों को जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलौना दान रथ को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, जनप्रतिनिधि श्री गोपाल मोदी, श्री अजय विश्वकर्मा, श्री पप्पू जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल का उद्देश्य केवल खिलौने एकत्र करना नहीं है, बल्कि बच्चों में एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना भी है। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के सभी परिवारों से अपील की है कि घर में रखे ऐसे खिलौने, जिनका अब उनके बच्चे उपयोग नहीं करते या बच्चे बड़े हो गए हैं, उन्हें घर में रखने के बजाय जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने के लिए दान करें।

  BEd Vs DEd: हाईकोर्ट ने 7 दिन के भीतर मांगी डीएड वालों की नई सेलेक्शन लिस्ट

कई बार घर में रखे खिलौने समय के साथ अनुपयोगी हो जाते हैं, लेकिन वही खिलौने किसी दूसरे बच्चे के लिए खुशी और सीखने का माध्यम बन सकते हैं। परिवार अपने घर में उपलब्ध साफ-सुथरे, सुरक्षित और उपयोग योग्य खिलौने दान कर सकते हैं। खिलौना दान के माध्यम से बच्चों को खेल, रचनात्मक गतिविधियों और सीखने के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

’पुरानी किताबें भी बन सकती हैं किसी बच्चे की पढ़ाई का सहारा’

सेवा संकल्प अभियान के तहत खिलौनों के साथ उपयोगी पुस्तकों के दान के लिए भी नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। जिन बच्चों के पास अब उनकी पुरानी कक्षा की पुस्तकें उपयोग में नहीं हैं अथवा बच्चे आगे की कक्षा में चले गए हैं, ऐसी उपयोग योग्य पुस्तकें घर में रखने के बजाय जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाई जा सकती हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर से ऐसे खिलौने और पुस्तकें जरूर दान करें, जिनका अब उनके परिवार में उपयोग नहीं हो रहा है। यह छोटा सा सहयोग किसी बच्चे के लिए खुशी के साथ-साथ उसकी सीखने और आगे बढ़ने की राह में उपयोगी साबित हो सकता है।

खिलौना दान करने अथवा खिलौना संग्रह रथ को अपने घर बुलाने के लिए मो.नं. 9340509567 पर संपर्क किया जा सकता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button