✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsIAS/IPSकांकेरधर्मराजकाजसंगठनसमस्यासुरक्षा

धर्मांतरण की आशंका पर तनाव: ग्रामीणों ने घर घेरा, 3 दिन बाद भी पुलिस बल तैनात

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक बार फिर धर्मांतरण की आशंका को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। एक ग्रामीण के घर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद गांव में प्रार्थना सभा और धर्मांतरण की चर्चा फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण संबंधित घर के सामने पहुंच गए और घर को घेर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही आमाबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए घटना के तीन दिन बाद भी गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से फैली चर्चा

जानकारी के मुताबिक, बड़े तेवड़ा गांव में एक ग्रामीण के घर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों के बीच प्रार्थना सभा और धर्मांतरण की आशंका को लेकर चर्चा शुरू हुई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर संबंधित घर के सामने पहुंच गए।

इस दौरान घर मालिक और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। सूचना मिलने पर आमाबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया।

SDM और ASP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

तनाव की सूचना मिलने के बाद अंतागढ़ एसडीएम और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।

  Prime Minister Shri Narendra Modi launches nationwide anti-drug campaign, Governor Shri Ramen Deka and Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai join state programme in Raipur

वहीं, घर मालिक ने प्रार्थना सभा या धर्मांतरण की बात से इनकार किया। उसका कहना था कि घर में उसकी पुत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा था और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

हालांकि, ग्रामीणों की ओर से घर में प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने और धर्मांतरण की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

बड़े तेवड़ा में पहले भी सामने आ चुका है विवाद

बड़े तेवड़ा गांव में इससे पहले भी धर्मांतरण के आरोपों को लेकर विवाद सामने आ चुका है। कुछ महीने पहले भी इसी तरह की स्थिति बनने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा था। उसी दौरान गांव के एक चर्च में तोड़फोड़ की घटना सामने आने की बात भी कही गई थी।

उस घटना के बाद से प्रशासन और पुलिस द्वारा आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण से जुड़े विवादों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

तीन दिन बाद भी गांव में पुलिस बल तैनात

फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति शांत बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर तीन दिन बाद भी बड़े तेवड़ा गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित घर में वास्तव में किस तरह का आयोजन हुआ था और ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button