अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

जेल भेजने की धमकी देकर युवक से ऐंठे पांच हजारः कोरबा पुलिस के आरक्षक पर लगा वसूली का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

कोरबा 23 सितंबर। ट्रैक्टर में बांस की बल्ली लेकर जा रहे युवक को रोककर खुद को पुलिस कर्मी बताने और जेल भेजने की धमकी देकर पांच हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिविल ड्रेस में आए दो लोगों ने युवक को बिना परमिट बांस ले जाने के मामले में कार्रवाई का डर दिखाया और उससे आनलाइन पांच हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

पीड़ित ने मामले की शिकायत कोरबा एसपी से की है। शिकायत में रजगामार चौकी में पदस्थ एक आरक्षक पर भी आरोप लगाया गया है। मामला बालको थाना क्षेत्र की रजगामार चौकी का है। गोढ़ी निवासी योगेंद्र कुमार ने शिकायत में कहा है कि वह ट्रैक्टर में बांस की बल्ली लेकर जा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी दौरान सिविल ड्रेस में दो लोगों ने उसका ट्रैक्टर रुकवाया। दोनों ने खुद को रजगामार चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने युवक से बांस ले जाने का परमिट मांगा और परमिट नहीं होने पर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उससे रुपये की मांग की गई।

युवक का आरोप है कि कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी से वह डर गया। इसके बाद उसने आनलाइन पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये मिलने के बाद उसे जाने दिया गया। घटना के बाद योगेंद्र कुमार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की और संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

  शहर के नामचीन मेडिकल स्टोर पर लगा डॉक्टर की पर्ची से अलग दवाई देने का आरोपः थाना व औषधि प्रशासन विभाग पहुंची शिकायत, कार्यवाही की मांग

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि रजगामार चौकी में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ वसूली की शिकायत एसपी कार्यालय में प्राप्त हुई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button