🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

मां महामाया के दरबार में पहुंचे खाद्य संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला, सपरिवार किए दर्शन

रतनपुर। प्रदेश के खाद्य संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला शुक्रवार को अपने परिवार सहित छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध मां महामाया देवी मंदिर, रतनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजाअर्चना कर मां महामाया का आशीर्वाद लिया और प्रदेश में सुखसमृद्धि, की कामना की।

Advertisement Carousel

इस अवसर पर बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। दर्शन के दौरान मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई, मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी अधिकारियों का अभिवादन किया और उनके साथ पूजा में शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्रद्धा और आस्था का केंद्र है महामाया मंदिर

रतनपुर का मां महामाया मंदिर छत्तीसगढ़ की प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां दूरदूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां की देवी मां महामाया अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से भी चर्चा की। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में विशेष रौनक देखने को मिली।

मंदिर के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मां महामाया का आशीर्वाद लेकर वह प्रदेश के नागरिकों की सेवा के प्रति और अधिक समर्पण भाव से कार्य करेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button