✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षा

सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के सभी 11 निकायों एवं जनपद पंचायतों में लगेंगे शिविर

1 से 7 अक्टूबर तक ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर नागरिकों को एक ही स्थान पर मिलेंगी शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी

कोरबा, 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में “सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार” का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उनके निकट उपलब्ध कराना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना तथा प्राप्त आवेदनों का यथासंभव त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। इससे नागरिकों को विभिन्न शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और उन्हें सेवाओं तक सरल पहुंच उपलब्ध होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिले के सभी 11 निकायों एवं जनपद पंचायतों में न्यूनतम एक-एक शिविर आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को नगर पंचायत पाली में नगर पंचायत कार्यालय भवन वार्ड क्रमांक 15, जनपद पंचायत पाली में माध्यमिक शाला ग्राम पंचायत सैला तथा जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में ग्राम पंचायत सिंाघिया में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार 2 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद दीपका के कार्यालय भवन तथा नगर पंचायत छुरीकला में बस स्टैंड के समीप शिविर लगाया जाएगा।

3 अक्टूबर को नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी. नगर जोन कार्यालय तथा जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत कराईनारा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में शिविर आयोजित किया जाएगा। 5 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड क्रमांक 02 स्थित कार्यालय भवन तथा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 3 स्थित कार्यालय भवन में शिविर होंगे।

6 अक्टूबर को जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत अजगरबहार तथा जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा, पंचायत भवन के पास शिविर आयोजित किया जाएगा।

  सावन सोमवार पर कनकीधाम जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

शिविरों में केंद्र सरकार की चिन्हित 26 प्रमुख योजनाओं को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा समन्वय से विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर उनका यथासंभव मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जाएगा। आवेदनों की प्रविष्टि, समाधान अथवा संबंधित स्तर पर संदर्भण, समीक्षा एवं अनुपालन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। लंबित आवेदनों की डिजिटल मॉनिटरिंग करते हुए उनके निराकरण की स्थिति भी अद्यतन की जाएगी।

अभियान में सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। लंबित प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की कलेक्टर द्वारा साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में प्राप्त आवेदनों के निराकरण, योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

शिविरों के आयोजन के पश्चात प्रत्येक शिविर की स्थिति, उपस्थित हितग्राहियों एवं नागरिकों की संख्या तथा प्राप्त एवं मौके पर निराकृत आवेदनों की जानकारी दर्ज की जाएगी। शिविर से संबंधित फोटो एवं वीडियो का दस्तावेजीकरण भी किया जाएगा तथा संबंधित नोडल अधिकारी द्वारा शिविर पूर्ण होने के उपरांत रिपोर्टिंग प्रपत्र प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविर में उपस्थित होकर शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत करें।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button