🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारसंगठनसामाजिक

सप्तदेव मंदिर में राणीसती का मंगलपाठ हुआ भादी अमावस्या को

कोरबा 14 सितंबर। सप्तदेव मंदिर, कोरबा में श्री भादी अमावस्या उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। भादी अमावस्या को प्रात-काल श्री सप्तदेव मंदिर में भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ जात-पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisement Carousel

श्री सप्तदेव महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। भादी अमावस्या उत्सव का मुख्य आकर्षण श्री राणी सती दादी चरित्र मानस का भव्य मंगल पाठ रहा। सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल पाठ में सहभागिता की। सूरत, गुजरात की विख्यात मंगल पाठ कलाकार वर्षा सोनी अपनी पूरी पार्टी एवं कलाकारों के साथ विशेष रूप से कोरबा पहुंचीं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण किया गया। मंगल गीतों एवं भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियो से सभी को प्रसन्न कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति की सामूहिक सहभागिता तथा दादी जी के जयघोष से श्री सप्तदेव मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। मंगल पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने परिवार, समाज, नगर एवं देश में सुख-शांति, समृद्धि, सौहार्द एवं मंगल की कामना करते हुए श्री राणी सती दादी से प्रार्थना की। सामूहिक मंगल पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं का उत्साह एवं भक्ति देखते ही बन रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  धर्म सेना ने राम मंदिर पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूंका पुतला

श्री सप्तदेव मंदिर में आयोजित भादी अमावस्या उत्सव में कोरबा नगर के अनेक समाजों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, महिला मंडलों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट परिवार द्वारा वर्षभर श्री राणी सती दादी के सर्वाधिक मंगल पाठ करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। धार्मिक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता को प्रोत्साहित करने की इस परंपरा के अंतर्गत कुल 34 पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें 22 प्रथम, 7 द्वितीय एवं 5 तृतीय पुरस्कार शामिल रहे। सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाली मंगल पाठ करने वाली बहनों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता दिखाई दी। उन्होंने श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस धार्मिक परंपरा को आगे भी निरंतर बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

मंदिर ट्रस्ट परिवार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडना तथा नई पीढ़ी तक भक्ति, संस्कार एवं सनातन परंपराओं को पहुंचाना हैं। ट्रस्ट के प्रमुख अशोक मोदी ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को अपनी परंपरा, संस्कृति, धर्म और राष्ट्र के मूल्यों से जोडने का काम करते है। मंदिर प्रबंधन आगे भी इस तरह की गतिविधियों को बढ़ायेगा।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button