🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
CrimeIAS/IPSKORBAअपराधकानूनकोरबा

दिनदहाड़े महिला हुई ठगी का शिकार.. सोने की चेन और अंगूठीयाँ ले उड़े शातिर

ठगों ने लगभग 6 लाख के गहनों पर हाथ किया साफ

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कोरबा 13 सितम्बर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने बस स्टैंड के समीप एक महिला दिनदहाड़े ठगी का शिकार हो गई। शातिर ठगों ने महिला को बातों में उलझाकर उसकी एक सोने की चेन और चार सोने की अंगूठियाँ उसकी आंखों के सामने ही गायब कर दी और मौके से फरार हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शहर में अपराध नियंत्रण की कोरबा पुलिस की कोशिशें बेअसर नजर आ रहीं है। शहर में जितना यात्री ट्रेनों का आवागमन नहीं होता उससे ज्यादा आवागमन थाना और चौकियों में प्रभारीयों का हो रहा है, परंतु इसके बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है और आए दिन कोई ना कोई घटना घटित हो रही है। ऐसी ही घटना थाना सिटी कोतवाली के चंद कदमों दूर घटित हुई जहाँ दिन दहाड़े खरीददारी करने निकली एक महिला ठगी का शिकार हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार दिनॉंक 11 सितम्बर 2026 को दोपहर के समय राताखार निवासी एक महिला खरीददारी करने निकली थी। इसी दौरान पुराने बस स्टैंड के समीप उसे एक अनजान व्यक्ति मिला और शहर में नया होने की बात कहते हुए आसपास स्थित होटल का पता पूछने लगा। बातचीत के दौरान ही एक दूसरा अज्ञात व्यक्ति भी वहाँ पहुंचा और दोनों ने मिलकर महिला को बातों में उलझा दिया। दोनों अज्ञात व्यक्ति महिला को बातों में उलझाकर उसे मेन रोड से अंदर गली की ओर ले गए जहाँ उससे उसकी एक सोने की चेन तथा चार सोने की अंगूठियाँ उतरवा कर एक रुमाल में बांधा और फरार हो गए।

  मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

महिला को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने तत्काल अपने पति को बुलाया और दोनों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना दी। जानकारी प्राप्त होते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मेन रोड की दुकानों और गली में स्थित मकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें दोनों ठग महिला से बात करते हुए दिखे। पुलिस ने आसपास स्थित होटल और लॉज में दोनों संदिग्धों की तलाश की परंतु किसी प्रकार की सफलता प्राप्त नहीं हुई। पीड़ित महिला के अनुसार ठगे गये सोने के गहनों का कुल वजन लगभग 40 -50 ग्राम है जिसकी अनुमानित कीमत आज दिनॉंक को लगभग 6 लाख रूपये होगी। बहरहाल मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button