🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठनसुरक्षासेहत

निरोगी जीवन पाने के लिए अनुसरण करें आचार्य चरक के मार्ग कोः डॉ. नागेंद्र

कोरबा 19 अगस्त। श्रावण शुक्ल पंचमी आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक की जयंती पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब एवरेस्ट के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि चरक के विचारों तथा लोक कल्याण की भावना से जन स्वास्थ्य के कल्याण हेतु आंवला, गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा आदि आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का वितरण किया गया। निशुल्क आयुर्वेद योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में किया गया।

Advertisement Carousel

महर्षि चरक की जयंती पर डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा की आयुर्वेद के ग्रंथ भावप्रकाश के अनुसार श्रावण शुक्ल पंचमी अर्थात नागपंचमी को ही आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक का जन्म दिवस बताया है। उसके अनुसार ही प्रतिवर्ष नागपंचमी के दिन आयुर्वेद के प्रणेता आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक की जयंती मनाते आ रहे हैं। महर्षि चरक द्वारा रचित चरक संहिता केवल चिकित्सा शास्त्र नहीं है अपितु जीवन का शास्त्र है। जिसमें चिकित्सा का संपूर्ण ज्ञान है। आचार्य चरक ने औषधि चिकित्सा के सिद्धांतों का प्रतिपादन कर संपूर्ण मानव समाज को नया जीवन प्रदान किया है। आचार्य चरक के बताये मार्ग में चलकर ही व्यक्ति निरोगी रह सकता है। उनके अनुसार नरो हिताहार विहार सेवी समीक्ष्यकारी विषयेष्वसक्तरू। दातासमरू सत्यपररू क्षमावान् आप्तोपसेवी च भवत्य रोगः। हितकर आहार विहार का सेवन करने वाला, विचारपूर्वक काम करने वाला, विषयों के प्रति आसक्त न रहने वाला, दान देने वाला, सम दृष्टि रखने वाला, सत्य बोलने वाला, सहनशील, सज्जनों की संगत में रहने वाले मनुष्य सदा निरोगी रहता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
   *अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी* 

डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा की आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक की जयंती के अवसर पर निशुल्क आयुर्वेद-योग से संबंधित चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ-साथ आंवला, गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा आदि आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण कर विभिन्न स्थानों पर इनका रोपण भी संस्थान द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.संजय वैष्णव, डॉ.सुरेंद्र मिश्रा, डॉ.सुधांशु शर्मा, डॉ.जितेंद्र नारायण शर्मा, डॉ.लव कुमार साहू, डॉ.प्रदीप कश्यप, डॉ.अजय निर्मलकर, डॉ.नंदिनी तिवारी, डॉ.राजेश राठौर, डॉ.वागेश्वरी शर्मा के अलावा श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के क्लब डायरेक्टर लायन शिव जायसवाल, सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन सुधीर सक्सेना, नेत्रनन्दन साहू, अश्वनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी, धीरज तंबोली, कुश गुप्ता, मनीष कौशिक, कमल धारिया, देवबली कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, अनुराग कंवर, गुनगुन राठीया, खुशबु कुमार, कांची सिंह, शैल निषाद एवं पंचकर्म टैकनीशियन पिंकी बरेठ ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। तथा सभी ने मिलकर सर्वे भवन्तु सुखिनः की प्रार्थना के साथ सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button