छत्तीसगढ़

रतनपुर में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, तोखन साहू बोले – बाग़ियों से कोई फ़र्क़ नहीं!

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनज़र रतनपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी लवकुश कश्यप के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। इस दौरान चुनाव प्रभारी डॉ. खिलावन साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रोड शो के दौरान तोखन साहू ने दावा किया कि रतनपुर नगर पालिका की जनता भाजपा प्रत्याशी को भरपूर आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि लवकुश कश्यप की जीत तय है और रतनपुर में बीजेपी का परचम लहराएगा।

 

जब केंद्रीय मंत्री साहू से बाग़ी उम्मीदवारों के मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि पार्टी को इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, “बाग़ी उम्मीदवारों के साथ कोई नहीं है, जनता सिर्फ़ भाजपा के साथ है।”

 

ग़ौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है और लवकुश कश्यप को जिताने के लिए बड़े स्तर पर प्रचार किया जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व से लेकर स्थानीय कार्यकर्ता तक पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी रण में जुटे हुए हैं।

  KORBA: योजनाओं से वंचित पण्डो परिवार, सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता का रुझान किस ओर जाता है और चुनावी नतीजे किसके पक्ष में आते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button