🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS:बड़ी बेरहमी से बेटे को उतारा मौत के घाट सौतेली मां ने सिर और सीने को पत्थर से कुचला….

Ro No. 13952/ 34

राजनांदगांव ,18 मार्च 2025  । जिले के छुरिया के अंदरूनी गांव पैरीटोला में एक युवक की हत्या की गुत्थी मामले में सौतेली मां को गिरफ्तार किया है। घटना 16 मार्च की रात की है। 17 मार्च की दोपहर को आरोपी महिला ने ग्रामीणों को युवक के हत्या होने की जानकारी दी। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए विरोधाभासी जानकारी दी। शंका के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक पैरीटोला गांव के 22 वर्षीय योगेन्द्र कंवर होली पर्व मनाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा से गांव आया हुआ था। वह अपने पिता के साथ महाराष्ट्र में दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहा था। त्यौहार मनाने के लिए युवक अकेले गांव आया और उसका हमेशा की तरह अपनी सौतेली मां रजनी कंवर से झगड़ा हुआ। आदतन गाली-गलौज से परेशान सौतेली मां पड़ोस के घर सोने चली गई और वह सुबह 5.30 बजे महुआ बीनने के लिए जंगल जाने पड़ोस के घर से निकली। दोपहर लगभग 12 से 01 बजे के बीच वह जब जंगल से लौटी तो उसने सौतेले बेटे को खून से लथपथ देखा। उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर जांच की, तब आशंकाएं गहराने लगी। कड़ी पूछताछ के बाद महिला ने हत्या करना कबूल किया।

Advertisement Carousel
  छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन.. धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव

आरोपी महिला के हवाले से पुलिस ने बताया कि आए दिन नशे में धुत्त होकर सौतेले बेटा हमेशा रजनी कंवर का अपमान करता था। 16 मार्च की रात को मृतक जमीन में नशे की हालत में पड़ा हुआ था। उसी दौरान महिला ने घर में रखे पत्थर से उसके सीने और सिर पर कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या में प्रयुक्त पत्थर को महिला ने धोकर उसी जगह रख दिया। पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर वारदात की गुत्थी सुलझाते सौतेली मां को गिरफ्तार किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button