🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

घर से नाराज युवक ने कीटनाशक सेवन कर दी जान, खंडहर में मिला शव

कोरबा 03 सितम्बर। खंडहरनुमा एक मकान में युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर आज सुबह कटघोरा पुलिस की टीम ने यहां पहुंचकर मुआयना किया। प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि परिजनों से नाराजगी के चलते युवक घर से निकला था। कीटनाशक का सेवन कर उसने जान दी है। मर्ग पंचनामा की कार्यवाही की गई है।

Advertisement Carousel

मृतक की पहचान अभिनय रजक पिता शंकर रजक के रूप में बताई गई है। कटघोरा के एएसआई चंद्रपाल खांडे जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और परिस्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि कटघोरा-बिलासपुर हाइवे पर सुतर्रा के पास आंछीदादर में एक मकान में उसका शव मिला। अत्यधिक गंध को आसपास के लोगों ने महसूस किया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की टीम ने पाया कि यहां से अत्यधिक सांद्रता वाले रसायनिक तत्व की गंध बनी हुई है। इससे प्रथम दृष्टया लगता है कि कीटनाशक का सेवन कर युवक ने जान दी है। अब तक की जानकारी में यही चीज सामने आई कि घरेलू बात को लेकर मृतक नाराज था और पिछली रात को निकल गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संभावना है कि यहां पहुंचने के बाद ही उसने अपने साथ लाई गई जहरीली मात्रा का सेवन किया और उसके असर से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों और परिवार के सदस्यों के बयान लिए गए हैं। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे कार्यवाही करेगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button