🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

जंगली हाथी ने उपार्जन केंद्र के मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला, पत्नी ने भागकर बचाई जान

कोरबा 05 मार्च। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेश कुमार सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो रजगामार का निवासी था। घटना में उनकी पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई। उस समय राजेश अपनी पत्नी के साथ उपार्जन केंद्र परिसर में बने अस्थायी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया और राजेश पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद रात में आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद वन विभाग को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई की। हालांकि बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के इलाके में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  8 जवानों और 1 वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद : सीएम साय

चोरी की घटनाओं के कारण झोपड़ी बनाकर रह रहे थे
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कुदमुरा उपार्जन केंद्र में धान चोरी की लगातार घटनाएं हो रही थीं। इसी कारण राजेश और उनकी पत्नी अस्थायी रूप से झोपड़ी बनाकर केंद्र की निगरानी कर रहे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का अक्सर आना-जाना रहता है। धान की खुशबू और भंडारण के कारण हाथी कई बार मंडियों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में वन अमला और ग्रामीण मिलकर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार ऐसे हादसे भी सामने आ जाते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button