सेवा निवृत होने पर शाला परिवार ने  दी भावभीनी विदाई



रतनपुर। सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई, रतनपुर, लगातार 40 वर्षों तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने के पश्चात 30 अप्रैल को 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर श्री बलराम प्रसाद पांडे को भावभीनी विदाई दी गई वर्तमान में आप जिला नोडल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे आपकी मूल संस्था शासकीय नवीन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला नूतन चौक थी इस संस्था में।

आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में आपके विदाई दी गई इस अवसर पर आपकी उपलब्धियां को याद करते हुए शिक्षकों ने कहा की आपकी ख्याति एक मास्टर ट्रेनर के रूप में थी विभागीय प्रशिक्षण से लेकर चुनाव प्रशिक्षण के आप मास्टर ट्रेनर रहे कुशल मंच संचालक होने के कारण मुख्यमंत्री से लेकर जिला स्तर तथा विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों का आपने बहुत ही सफलतापूर्वक संचालन किया शिक्षा के अलावा अपने धार्मिक, सामाजिक, पर्यावरण, इतिहास, साहित्य व खेल के क्षेत्र में कार्य किया वर्तमान में आप सरयू पा रीण ब्राह्मण सभा रतनपुर के अध्यक्ष रतनपुर इतिहास तथा प्रवासी पक्षियों पर शोध के लिए आप प्रसिद्ध रहे खेल के क्षेत्र में क्रिकेट की विशेषकॉमेंट्री शैली के लिए आपको इस क्षेत्र में सुशील दोषी के नाम से जाना जाता है आपको सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक समन्वयक का पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। ऐसे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी श्री पांडे के सेवानिवृत होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई इस विदाई समारोह में पूर्व प्रधान पाठक श्री राजकुमार गुप्ता, सुरेखा कौशिक, संध्या दुबे, राजेश दुबे, सीता थवाईत बृजेश पांडे, राजेश यादव, दूज कुमारी पटेल सहित इस संस्था की -छात्राएं उपस्थित रही ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG - News निकाय चुनाव: 14 नगर निगम में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, देखिए लिस्ट, किस निगम को क्या मिला…

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.