कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

पानी में डूबने से दो लोगों की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसे

कोरबा 01 सितंबर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के नवागांव में हुई, जहां 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली में सामने आई, जहां बहते नाले में बहने से 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कटघोरा थाना क्षेत्र के नवागांव में 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला तालाब के गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। ग्रामीणों की सूचना पर राज और देव प्रसाद बेला ने मौके पर पहुंचकर महिला को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटघोरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि वृद्धावस्था के कारण महिला तालाब के गहरे हिस्से में चली गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई की। मामले की जानकारी एसडीएम को भी भेजी गई है।

  आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली की है। यहां सोमवार को डोम नाला के पास 21 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान संजय धनवार, पिता सुख सिंह धनवार, निवासी ग्राम चितापाली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार संजय धनवार बीते दिन से घर नहीं लौटा था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान डोम नाला के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली। प्रारंभिक तौर पर युवक के बहते नाले में बहने से मौत की आशंका जताई जा रही है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button