आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारप्रेरणासंगठन

नवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का आयोजन, 19 अक्टूबर तक होंगे दर्शन

कोरबा, 16 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कोरबा द्वारा रामसागर पारा स्थित केंद्र में चैतन्य देवियों की भव्य एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर से शुरू हुई यह झांकी 19 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुली रहेगी। आयोजकों ने समस्त कोरबा वासियों से सपरिवार पहुंचकर झांकी के दर्शन करने की अपील की है। नवरात्रि का पर्व शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं नौ देवियों की आराधना, भक्ति और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

इस अवसर पर सजाई गई दिव्य देवियों की झांकी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जुडने की प्रेरणा देगी।ब्रह्माकुमारीज, कोरबा की ओर से सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ पहुंचकर चैतन्य देवियों की झांकी के दर्शन का पुण्य लाभ लें और नवरात्रि के पावन पर्व को आध्यात्मिक उमंग एवं उत्साह के साथ मनाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button