🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

वन मंत्री ने श्री केदार कश्यप ने कॉफी प्वाइंट में हाथी मित्र दल के सदस्यों को वितरित किए सुरक्षा उपकरण

Advertisement Carousel

कोरबा 21 अगस्त 2026/ वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ जंगल से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मानव और हाथियों के बीच बढ़ते द्वंद्व को रोकने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और त्वरित कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में वन विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में वन व जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता  एवं संसदीय कार्य  मंत्री श्री केदार कश्यप ने कोरबा प्रवास के दौरान पुतका पहाड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉफी प्वाइंट में उन्होंने वन विभाग के हाथी मित्र दल के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा किट वितरित की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वन मंत्री श्री कश्यप ने हाथी मित्र दल के सदस्यों को सुरक्षा किट प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाथियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, ग्रामीणों को समय पर सतर्क करने तथा मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति में आवश्यक समन्वय स्थापित करने में दल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मैदानी स्तर पर सक्रिय इन सदस्यों की सजगता से वन्यजीवों के संरक्षण के साथ जनसुरक्षा को भी मजबूती मिलती है।

  खेत में विवाद के बाद पत्नी की संदिग्ध मौत, मारपीट के आरोप में पति फरार

श्री कश्यप ने कहा कि हाथी हमारे वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के साथ ऐसे उपायों को प्रभावी बनाना आवश्यक है, जिनसे हाथियों और मानव आबादी के बीच टकराव की घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता, समय पर सूचना, निगरानी और वन विभाग के मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्वय महत्वपूर्ण है।

उन्होंने हाथी मित्र दल के सदस्यों से सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं एवं मैदानी अनुभवों की जानकारी भी ली तथा उन्हें सुरक्षित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुरक्षा किट उपलब्ध कराए जाने से दल के सदस्यों को वन क्षेत्र एवं हाथी प्रभावित इलाकों में कार्य करने के दौरान आवश्यक सुरक्षा संसाधन मिल सकेंगे। इस अवसर पर श्री गोपाल मोदी, श्री जोगेश लांबा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button