✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़हादसा

खेत में विवाद के बाद पत्नी की संदिग्ध मौत, मारपीट के आरोप में पति फरार

कोरबा 09 अगस्त। बांगो थाना क्षेत्र के एत्मानगर अंतर्गत ठाड़पखना गांव में खेत में काम करने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद गंभीर घटना में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ठाड़पखना निवासी गंगोत्री बाई अपने पति जगमोहन के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जगमोहन ने गंगोत्री बाई के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद गंगोत्री बाई को पति खेत में ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला का देवर मनमोहन मौके पर पहुंचा और घायल गंगोत्री बाई को घर लेकर आया। परिजनों के मुताबिक, उस समय महिला की सांसें चल रही थीं। मनमोहन के अनुसार, पानी आदि पिलाने के कुछ देर बाद गंगोत्री बाई की मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

  डिजिटल दौर में नेटवर्क ही विकास की कुंजीः ज्योत्स्ना महंत

सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एएसआई नरेंद्र डिक्सेना और वैज्ञानिक अधिकारी विश्वजीत कोसरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया है। घटना के बाद से पति जगमोहन फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा पति-पत्नी के बीच विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल महिला की मौत मारपीट में आई चोटों के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button