✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजव्यक्तित्वशिक्षा

स्वामी विवेकानंद ज्ञान प्रोत्साहन योजना से विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पांच विद्यार्थियों को वितरित किए चेक, शैक्षणिक एवं हॉस्टल शुल्क के लिए 3 लाख 23 हजार 140 रुपये की सहायता

कोरबा, 13 अगस्त 2026/ शिक्षा किसी भी विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक परिस्थितियां प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की राह में बाधा न बनें, इसी उद्देश्य से जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं हॉस्टल शुल्क के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पात्र विद्यार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। योजना के अंतर्गत पांच विद्यार्थियों के लिए कुल 3 लाख 23 हजार 140 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं हॉस्टल शुल्क की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह राशि प्रदान की गई है।

प्राप्त विवरण के अनुसार लेखराज चौहान को 52 हजार 560 रुपये, आरती शर्मा को 46 हजार 540 रुपये, मयंक बंजारे को 46 हजार 540 रुपये, अंजली यादव को 49 हजार 500 रुपये तथा सरस्वती गेंदले को 01 लाख 28 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

  पर्यटन के क्षेत्र में मिला जशपुर को नया आयाम

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी की प्रतिभा और उसके सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में दी जा रही यह सहायता विद्यार्थियों के लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण संबल है। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने तथा उच्च शिक्षा के अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से जरूरतमंद और पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button