कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

कटघोरा-बांकीमोंगरा मार्ग पर पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। कटघोरा से बांकीमोंगरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और पलटते हुए करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में 18 वर्षीय युवक रूपेश पटेल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह 4 बजे शुक्लाखार चौक के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो क्रमांक CG 12 BV 8131 में सवार दोनों युवक चाकाबुड़ा से बांकीमोंगरा की ओर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे शुक्लाखार चौक से बांकीमोंगरा की ओर मुख्य मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन पलटकर सड़क से करीब 50 मीटर दूर जा गिरा।

टक्कर इतनी भीषण कि टूटकर बिखर गए वाहन के हिस्से

हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के दोनों एयरबैग खुल गए। टक्कर के कारण वाहन के पहिए और कई अन्य हिस्से टूटकर अलग हो गए। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

  एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशक एवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई

रूपेश की मौत, आर्यन की हालत गंभीर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची आपातकालीन टीम ने दोनों घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने रूपेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आर्यन गोंड को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चाकाबुड़ा का रहने वाला था मृतक, बुंदेली निवासी घायल

मृतक की पहचान रूपेश पटेल (18), पिता दिलीप पटेल, निवासी ग्राम चाकाबुड़ा के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक आर्यन गोंड (18), पिता ओमप्रकाश गोंड, ग्राम बुंदेली का रहने वाला है।

हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक युवक की मौत और दूसरे की गंभीर हालत ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरों को सामने ला दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button