✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

एनएच-130 पर दुर्घटना में मृतकों की हुई पहचान

कोरबा 13 अगस्त। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर चौतमा में कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से बाद में एक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कटघोरा में किया गया। पुलिस के द्वारा मामले में अगली कार्यवाही की जा रही है।

चौतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों में बिंझरा निवासी नागेश कुमार 24 वर्ष पिता नेतराम कंवर व दीपक कुमार 26 वर्ष पिता आनंद राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय भुजबल गाड़ा पिता छतराम गाड़ा निवासी बिंझरा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में कार में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने अपने प्रयासों से इस मामले में पहचान संबंधी प्रक्रिया पूरी की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन

चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। याद रहे इससे पहले भी नेशनल हाइवे के इस हिस्से में दुर्घटनाएं हुई है और वाहन चालकों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button