भगवान शिव और राम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, कटघोरा पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया अपराध

कोरबा 12 अगस्त। कोरबा जिले के कटघोरा में सोशल मीडिया पर भगवान शिव और राम को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने युवक नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ अपराध दर्ज की है। आरोप है कि युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अमर्यादित पोस्ट शेयर की, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार, सावन पर्व के दौरान मांस सेवन से संबंधित एक वीडियो आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में भगवान शिव और सनातन देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना समेत पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने कटघोरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना पुलिस ने नितेश मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Live Cricket Info