✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षा

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार 22 सितंबर 2026 को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव प्रातः 8.30 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ से कार द्वारा जिला कार्यालय, कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे प्रातः 11 बजे कोरबा पहुंचेंगे तथा प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे से 1.15 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक एनटीपीसी गेस्ट हाउस, जमनीपाली में आरक्षित समय में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस, जमनीपाली से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button