बोलेरो से कुचलकर युवक की हत्याः मुख्य आरोपी तुषार ढांडा गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

कोरबा 05 जुलाई। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में युवक को बोलेरो कैंपर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में थाना उरगा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान रिजॉर्ट में किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया गया कि चेक-आउट के बाद सभी युवक रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान तुषार ढांडा अपनी बोलेरो कैंपर में बैठा और गुस्से में वाहन को उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। हादसे में उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल उज्ज्वल को उसके साथी तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  निर्माणाधीन सड़कों का कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर थाना उरगा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info