🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

संगठित अपराध पर लगाम लगाने का आई जी ने दिया निर्देश, सशक्त मोबाइल एप लॉन्च

कोरबा 03 फरवरी। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग सोमवार को कोरबा प्रवास पर रहे। यहां उन्होंने एसपी कार्यालय के सभागृह में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान आईजी ने संगठित अपराध पर लगाम लगाने की बात कही।

Advertisement Carousel

उन्होंने समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप पुलिसिंग पर जोर दिया। अपराधियों में खौफ और आम लोगों में पुलिस की अच्छी छवि के लिए कार्य पर जोर देने की बात कही। यह भी कहां कि थाना प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। कर आने वाले समय में इसका रिव्यू कियाव जाएगा। आईजी की मौजूदगी में सशक्त मोबाइल एप लॉन्च किया गया। इसमें चोरी हुए वाहनों का डेटाबेस मौजूद रहेगा। यदि कोई सद्धिग्ध वाहन दिखता है, तो इस एप के जरिए यह पता लगाया जा सकता है, कि वह चोरी का वाहन है या नहीं। इसके अलावा कुछ दिनों में एक क्यूआर कोड फीडबैक के लिए जारी किया जाएगा, जो सभी थानों में मौजूद होगा। यह सीधे आईजी कार्यालय से मॉनिटर होगा। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा गलत व्यवहार या अनैतिक कृत्य की शिकायत इस फीडबैंक क्यूआर के जरिये की जा सकती है। शिकायत के आधार पर जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने बनाया विशेष स्टॉल

जनता से अच्छा व्यवहार रखें
आईजी ने कहा कि थाना- चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई है। उन्हें स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया है कि वह थाने पहुंचने वाली जनता से अच्छा व्यवहार रखें। संगठित अपराधों पर पूरी तरह से लगाम लगाएं। इस तरह के किसी भी संगठित अपराधों को किसी भी स्तर पर न पनपने दें। एसपी को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस तरह की बातों का ध्यान रखा जाए। यदि किसी पुलिसकर्मी की शिकायत मिलती है और वह गलत कृत्य में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें।

वाहनों को रिकवर करने में होगी सुविधा
बेहतर पुलिसिंग के लिए आईजी ने लोगों के फीडबैक का एक सिस्टम शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द रेंज स्तर से एक फीडबैंक क्यूआर कोड जारी किया जाएगा, जो सभी थानों में लगाया जाएगा। इसे स्कैन करने के बाद आम जनता एक फीडबैक पुलिस की कार्य प्रणाली के विषय में दे सकती है। उनसे किस तरह का व्यवहार हुआ, यह जानकारी जनता दे सकती है। यह फीडबैक सीधे आईजी कार्यालय में त आएगी। इसके आधार पर जो भी की एक्शन लिया जाना है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button