✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकोरबाछत्तीसगढ़

मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की बेरहमी से पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

कोरबा 04 जुलाई। जिले के कोहड़िया क्षेत्र में मोबाइल और पैसों के पुराने विवाद को लेकर एक युवक की कथित तौर पर बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल विकास दुबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, विकास दुबे और एक नाबालिग के बीच मोबाइल और पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि नाबालिग और उसके परिजनों ने विकास को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे उसके सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आईं तथा एक हाथ की हड्डी टूट गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं, एक महिला ने विकास दुबे के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने गुस्से में लोहे के डंडे से मारपीट करने की बात भी स्वीकार की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button