कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत

आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा 01 जुलाई 2026/ उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान समारोह (दिनांक 21, 22, एवं 23 अगस्त 2026 को उच्चतम न्यायालय में आयोजित स्पेशल लोक अदालत) के अन्तर्गत गूग्गल फार्म के माध्यम से मामले प्रस्तुत करने की समय-सीमा का उच्चतम न्यायालय, भारत के अनुसंधान एवं योजना केन्द्र तिलक मार्ग नई दिल्ली द्वारा विस्तार करते हुए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि जो पूर्व में 31 मई 2026 तक निर्धारित थी उक्त तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

आमजनों से अपील की गई है कि कोई पक्षकार जिनके मामले 31 मई 2026 तक उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं और वे स्पेशल लोक अदालत हेतु अपना आवेदन जमा नहीं कर पाये हैं, वे 31 जुलाई 2026 तक अपने मामले के समाधान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
……………….

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कोरबा 01 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिवर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्यों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन नामांकन 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल  https:// awards.gov.in  पर किया जा सकता है।
………………….

  ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 03 जुलाई को

कोरबा 01 जुलाई 2026/ मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 03 जुलाई को शाम 04 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है।

प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना पर चर्चा, पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि योजना पर भी चर्चा की जाएगी। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण और पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।

Live Cricket Info